चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रॉनिक कर में लगी आग गैस टंकियो में हुए ब्लास्ट

इंदौर में आज सुबह एक जैन परिवार के लिए ब्रह्म मुहूर्त काल बनकर आ गया। बंगाली चौराहा के समीप ब्रजेश्वरी ऐनेक्स स्थित एक बंगले में आग लग गई जिसमें ८ लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। परिवार के मु़िखया, उनकी बहू और बाहर से आए ६ रिश्तेदारों की घटना में दर्दनाक मौत हो गई। सभी के शव जल गए। एक मासूम का शव पोटली में समेटना पड़ा। ब्रजेश्वरी एनेक्स निवासी मनोज पुंगलिया के बंगले में रात करीब ३ बजे आग लग गई। बताया जा रहा है कि बंगले के बाहर इलेक्ट्रॉनिक कार पंच
चार्ज हो रही थी। आग कार में लगी जिसके बाद पार्विंâग में खड़े अन्य दोपहिया वाहनों को चपेट में लिया और कुछ ही क्षणों में आग घर की निचली मंजिल में पैâल गई। अंदर मनोज पुंगलिया की पत्नी, तीन बेटे, एक बहू के अलावा बाहर से आए ६ रिश्तेदार
थे। तीनों बेटों और उनकी मां ने जैसे-तैसे कूदकर जान बचाई। बाहर से आए मनोज पुंगलिया के साले और उनका परिवार इस आगजनी की चपेट में आ गया। वे बीमारी का इलाज कराने इंदौर आए थे। घटना में मनोज पुंगलिया और उनकी बहू सिमरन पति सौरभ पुंगलिया के अलावा मनोज पुंगलिया के साले विजय सेठिया, उनकी पत्नी सुमन, बेटा छोटू, राशि, टीनू और एक ८ वर्षीय मासूम की मौत हुई। क्षेत्रीय रहवासियों ने बताया कि किसी राहगीर ने पहले आग को देखा तो आसपास के लोगों को उठाया, जिसके बाद पड़ोसियों ने पुंगलिया को फोन भी किया और घर पर पत्थर फेंके। अंदर से कुछ लोग बाहर निकलने की जुगत करते नजर आए। खास बात यह है कि आगजनी की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक कार की चार्जिंग के दौरान हुई, समीप ही बिजली का खंभा था
जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। इधर पुंगलिया के मकान में इलेक्ट्रॉनिक गेट भी लगे हुए थे जो लॉक हो गए। अंदर के लोगों का दम घुटने लगा और वे भीतर फंस गए। कुछ क्षणों में आग ने मकान की ऊपरी दोनों मंजिल को चपेट में ले लिया और ८ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड और २ घंटे बाद एम्बुलेंस पहुंची जिससे क्षेत्रीय लोगों में जमकर आक्रोश है। घटनास्थल पर कई अफसर और नेता भी पहुंच गए। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और क्षेत्रीय पार्षद राजीव जैन घटना स्थल पर पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय महेन्द्र हार्डिया तुलसीराम सिलावट भी पहुंच गए। भाजपा नेता और जैन समाज से जुड़े दीपक जैन टीनू भी इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर पहुंचे।इधर अधिकारी में कलेक्टर शिवम वर्मा, निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, पुलिस आयुक्त संतोषकुमार सिंह भी जल्दी ही घटना स्थल पर पहुंच गए थे।
