औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाले संस्थानों के खिलाफ नगर निगम ने कार्यवाही करते हुए 1.90 हज़ार का स्पॉट फ़ाइन किया, झोन क्रमांक 17 के अंतर्गत आने वाले इंडस्ट्रियल एरिया में निगम अधिकारीयो ने चार संस्थानों सालासर ट्रेडर्स ,नेहा इंडस्ट्री ,जश इंजीनियरिंग ,जयेश पटेल पर जुर्माना लगाया ।
निगम अधिकारियों ने देखा कि उक्त प्रतिष्ठानों द्वारा नियमों की अनदेखी कर फैक्ट्री का गंदा और प्रदूषित पानी सीधे नाले में बहाया जा रहा है, जिससे पर्यावरण प्रदूषण के साथ स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है । इस गंभीर लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए संबंधित इकाइयों पर स्पॉट फाइन करने की कार्यवाही की गई ।
निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि औद्योगिक क्षेत्रों में इस प्रकार की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए और भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाए। इस दौरान क्षेत्रीय झोनल अधिकारी नरेंद्र कुरील व विभागीय टीम उपस्थित रही।
