
अंजनि नगर एयरपोर्ट रोड दिगम्बर जैन समाज एवं सामाजिक संसद की ओर से दिया गया न्योता स्वीकार
इंदौर अंजनि नगर, एयरपोर्ट रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर एवं दिगम्बर जैन सामाजिक संसद की ओर से शुक्रवार को रतलाम-सैलाना के मध्य विहार के दौरान प.पू. आचार्य श्री विशुद्धसागर म.सा. के कुलदीपक श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्य सागर म.सा. को वर्ष 2026 के मंगल चातुर्मास के लिए श्रीफल अर्पित कर इंदौर पधारने का आत्मीय आमंत्रण दिया गया।
इस मंगल प्रसंग पर अंजनि नगर समाज के अध्यक्ष एवं सामाजिक संसद के महामंत्री देवेन्द्र सोगानी, उपाध्यक्ष ऋषभ पाटनी, जीतेन्द्र पाटोदी, अक्षय काला, नितिन पाटोदी, चिराग गोधा, अतिशय जैन, गोली जैन, निलेश मोदी, लोकेश जैन, प्रदीप बिलाला सहित बड़ी संख्या में लीट्स कॉलोनी, छत्रपति नगर, सुदामा नगर, राजेंद्र नगर, नरीमन सिटी एवं महिमा सिटी सहित एयरपोर्ट क्षेत्र के समाज बंधु उपस्थित थे। प. पू मुनिराज आदित्य सागर म.सा. ने श्रीफल सहर्ष स्वीकार करते हुए गुरु आज्ञा से इंदौर चातुर्मास संपन्न कराने का संकल्प व्यक्त किया। मंदिर पर इन दिनों मुनिराज की प्रेरणा से अष्टान्हिका महापर्व के अंतर्गत नंदीश्वर दीप विधान चल रहा है जिसमें शुक्रवार को चौथे दिन विधान संयोजक संजय मोदी, अशोक टोंग्या एवं चन्द्रकुमार वोधा के संयोजकत्व में पूजा अर्चना की गई। मुनिराज का मंगल प्रवेश 10 मार्च को प्रातः 8 बजे अंजनि नगर एयरपोर्ट रोड पर होगा, जिसकी भव्य तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं।
