
इंदौर
राजपूत लेडीज क्लब के केसरिया समूह की स्थापना के 10 वर्ष पूरे होने पर संस्था की प्रथम अध्यक्ष जितेन्द्र कुमारी सेजवाया एवं श्रीमती बिंदु चौहान के मार्गदर्शन में स्थापना दिवस के साथ ही वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) का आयोजन भी किया गया। क्लब की अध्यक्ष गीतांजलि राणावत, सचिव चंद्रजीत जादौन एवं कोषाध्यक्ष रंजना राणावत ने बताया कि 7 अप्रैल 2016 को स्थापित केसरिया समूह ने पिछले 10 वर्षों की अपनी विकास यात्रा में फाग उत्सव, गणगौर, बिरासत की रसोई, पिकनिक और केसरिया एक्जीबिशन सहित अनेक प्रकल्प संचालित किए और उनसे प्राप्त धनराशि का उपयोग जरूरतमंद कन्या के विवाह, बालिकाओं की शिक्षा, यूनिफार्म, फीस, स्टेशनरी एवं अन्य सेवा कार्यों में किया। मीडिया प्रभारी श्रीमती सविता रघुवंशी ने बताया कि वार्षिक साधारण सभा के दौरान संस्था के हिसाब किताब का ब्यौरा प्रस्तुत कर उस पर सभी सदस्याओं की सहमति प्राप्त कर आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की गई और स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एकदूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मिठाई का वितरण भी किया गया।
