माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा डी.एल.एड. एवं डी.पी.एस.ई पाठ्यक्रम संचालित करने वाले संस्थानों से सत्र 2026-2027 हेतु नवीन संबद्धता एवं संबद्धता नवीनीकरण के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। माध्यमिक शिक्षा मण्डल के संभागीय अधिकारी ने बताया कि डी.एल.एड. एवं डी.पी.एस.ई (पी.पी.टी.सी.) पाठ्यक्रम संचालित करने वाले संस्थानों के लिए सत्र 2026-2027 हेतु नवीन संबद्धता एवं संबद्धता नवीनीकरण के संबंध में माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आदेश/दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। जिसकी जानकारी एवं प्रारूप मण्डल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर उपलब्ध है। डी.एल.एड. एवं डी.पी.एस.ई (पी.पी.टी.सी.) पाठ्यक्रम संचालित करने वाले संस्थानों से अपेक्षा की गई है कि वे सत्र 2026-2027 हेतु नवीन संबद्धता एवं संबद्धता नवीनीकरण के लिये निर्धारित बिंदुओं की पूर्ति करते हुए आवेदन निर्धारित शुल्क सहित सचिव के नामे, माध्यमिक शिक्षा मण्डल, म.प्र. भोपाल परिसर में स्थित यूको बैंक, शाखा हबीबगंज में चालान (किसी अन्य बैंक के चालान मान्य योग्य नहीं) अथवा RTGS/NEFT (खाता क्रमांक 02830100006001, IFSC No. UCBA0000283) के माध्यम से जमा करें तथा जमा की गई राशि मण्डल के उक्त खाते में जमा होना सुनिश्चित करते हुये, शुल्क सहित आवेदन की प्रति 10 मार्च 2026 तक मण्डल कार्यालय में आवश्यक रुप से प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करें। शुल्क मण्डल खाते में स्थानानंतरित नहीं होने की स्थिति में सम्पूर्ण जवाबदारी संस्था की होगी तथा उक्त कार्यालयीन आदेश के बिन्दु क्रमांक-10 के तहत प्रकरण अमान्य कर जमा राशि मण्डल के पक्ष में राजसात कर ली जायेगी।
साथ ही संस्था द्वारा संबद्धता नवीनीकरण हेतु प्रस्तुत आवेदन के सलग्न 100 रुपये के स्टॉम्प पर नोटरी कराकर इस आशय का शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा कि संस्था को एन.सी.टी.ई. से सत्र 2026-2027 हेतु मान्यता प्राप्त है।
———-
