तैयारियों पर चर्चा के लिए आज दोपहर धार रोड स्थित रिसोर्ट पर होगी बैठक
इंदौर। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं संस्था छवि सोशल वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 10 जनवरी को दशहरा मैदान पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में सूर्य नमस्कार का वृहद आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सुबह 7 से 9 बजे तक शहर के हजारों युवा दशहरा मैदान पहुंचकर सूर्य नमस्कार सहित योग की विभिन्न गतिविधियों में शामिल होंगे। संस्था छवि के प्रमुख गोपाल गोयल ने बताया कि कार्यक्रम वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति विनोद अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में होगा तथा भाजपा के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह मुख्य वक्ता के रूप में युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले युवाओं के लिए पौष्टिक स्वल्पाहार एवं टीशर्ट की व्यवस्था भी की गई है। आयोजन की तैयारियों के लिए रविवार, 28 दिसम्बर को अपराह्न 3 बजे से धार रोड स्थित होटल तसल्ली के सामने स्थित वेणु विनोद कुंज रिसोर्ट पर आवश्यक बैठक रखी गई है जिसमें कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में 4 से 4.30 बजे तक भारतीय खेल तथा 4.45 से 6 बजे तक आयोजन की तैयारियों पर विचार मंथन होगा।
