इंदौर

मध्यप्रदेश की एमएसएमई एवं स्टार्टअप इकाइयों को नवीन तकनीक, औद्योगिक प्रवृत्तियों एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार की RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना अंतर्गत PLAST INDIA 2026 एक्सपोज़र विजिट का आयोजन किया जा रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का औद्योगिक आयोजन 10 फरवरी 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में होगा। इस आयोजन के लिए आज इंदौर विमानतल से 15 उद्योग प्रतिनिधियों के दल ने दिल्ली के लिये प्रस्थान किया।
महाप्रबंधक उद्योग श्री स्वप्निल गर्ग ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की प्लास्टिक, पैकेजिंग एवं मशीनरी सेक्टर से जुड़ी इकाइयों को आधुनिक मशीनरी, तकनीकी नवाचार, उत्पादन प्रक्रियाओं तथा निवेश एवं व्यापारिक नेटवर्किंग के अवसरों की जानकारी प्राप्त होगी। इस योजना का राज्य स्तर पर क्रियान्वयन मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम (MPLUN) द्वारा किया जा रहा है। एक्सपोज़र विजिट पूर्णतः निःशुल्क है, जिसमें फ्लाइट, होटल एवं भोजन सहित समस्त व्यय शासन द्वारा वहन किया जा रहा है।
