इंदौर राऊ विधानसभा के अन्नपूर्णा मंदिर के समीप क्रांति कृपलानी नगर सुरभि स्विट्स दुकान के पास से जो गली अन्दर जाती है वहां पहले से ड्रेनेज लाइन खोदी गई थी जो करीब 11 महीने में ठीक हो गई थी उसके बाद फिर सडक़ बनाई गई और उसमें काम किया गया। घटिया सीमेंट कांक्रीट से सडक़ का निर्माण होने की शिकायत रहवासियों ने की थी और सडक़ निर्माण के बाद यहां बड़ी दरारे सडक़ पर देखने को मिल रही है। इसी दरार के चलते कई लोगों के वाहन स्लीप हो रहे है। दो दिन पहले क्रांति कृपलानी नगर में रहने वाले 62 साल के बुजुर्ग मनोहरलाल नरसियानी भी इस मोटी दरार की चपेट में आकर गिरे और उनके चेस्ट में चोटे आई और खून का थक्का भी जम गया। रहवासियों का कहना है कि इस सडक़ की दरार को जल्द ठीक नहीं किया गया तो अन्नपूर्णा रोड पर प्रदर्शन कर झोन का घेराव भी किया जाएगा।
