इन्दौर। लसूडिय़ा थाना क्षेत्र स्थित सिंगापुर टाउनशिप में एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना में नकदी, जेवर और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक फरियादी अमन शर्मा उम्र 31 साल निवासी एन-385, ग्रीन व्यू प्रीमियम ने शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात आरोपी उनके मकान की खिडक़ी की जाली तोडक़र अंदर घुस गया। खिडक़ी के पास ही अलमारी की चाबी रखी हुई थी, जिसे लेकर आरोपी ने कमरे में रखी अलमारी और उसके लॉकर को खोल लिया। अलमारी में रखा काले रंग का कमर में बांधने वाला बैग गायब मिला, जिसमें एक सोने की चेन, चार चांदी के सिक्के, एटीएम कार्ड एसबीआई व आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, वाहन का आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य जरूरी दस्तावेज और नकदी रखी थी। लसूडिय़ा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
