
इंदौर जायंट्स इंटरनेशनल की विश्व अध्यक्ष शायना एन.सी. ने जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन की सर्वोच्च सेंट्रल कमेटी के मेम्बर जायंट्स रत्न एन.सी.एफ. श्याम गोयल को पुनः सेंट्रल कमेटी के सदस्य के रूप में चयनित किया है। गोयल जायंट्स ग्रुप ऑफ़ मालवा इंदौर के संस्थापक हैं और पिछले 50 वर्षों से जायंट्स ग्रुप के माध्यम से सेवा एवं रचनात्मक कार्यों में समर्पित भाव से जुटे हुए हैं। उनके चयन पर फेडरेशन कौंसिल सदस्य रमणिक भाई सोनी, डॉ. वीपी सिंहल, डॉ. प्रवीण शर्मा, सुनील पांडे, एमजी पारीख, अनिल व्यास, ओम बंसल, महंत महेश गिरी, एनएल जैन, समाजसेवी विष्णु बिंदल, सुरेश पाटनी, उदय जायसवाल, अनिल रावत, डॉ. के एम शर्मा एवं प्रफुल्ल उपाध्याय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाइयाँ दी हैं।
