
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अयोध्या पहुंचकर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की अयोध्या आगमन के दौरान उनका धार्मिक आस्था से जुड़ा यह दौरा खासा चर्चा में रहा रामलला के दर्शन के बाद दिग्विजय सिंह हनुमानगढ़ी मंदिर भी पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमान जी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में उन्होंने कुछ समय बिताया और धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा की।
