प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर मैहर पहुंचकर शक्तिस्वरूपा मां शारदा देवी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।
