अभिमंत्रित कवच का वितरण भी होगा
इंदौर
एयरपोर्ट रोड, पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर चैत्र नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में हंस पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्रीमहंत रामचरणदास महाराज एवं महामंडलेश्वर पवनदास महाराज के सानिध्य में दो दिवसीय हनुमान जयंती महोत्सव का शुभारंभ बुधवार 1 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे अखंड रामायण पाठ के साथ होगा। शाम 7 बजे पंचमुखी चिंताहरण हनुमानजी के विग्रह का अभिषेक होगा। भक्तों को अभिमंत्रित कवच का वितरण भी किया जाएगा।
मठ के पुजारी अमितदास महाराज ने बताया कि गुरुवार 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मुख्य महोत्सव पर सुबह 6.30 बजे जन्मोत्सव आरती के पश्चात शाम 4 बजे अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति और हवन होगा। शाम 6.30 बजे से हनुमानजी को 56 भोग समर्पित कर भव्य चोला समर्पित करेंगे तथा श्रृंगार दर्शन एवं महाआरती के पश्चात संगीतमय सुंदर काण्ड का पाठ होगा। शाम 7 से 10 बजे तक महाप्रसादी का आयोजन भी होगा। इस अवसर पर भक्तों को अभिमंत्रित कवच का वितरण भी किया जाएगा।
अधिकमास 17 मई से 15 जून तक – मठ पर 108 ब्राह्मणों द्वारा भागवत के मूल पारायण का दिव्य अनुष्ठान भी किया जाएगा। इसमें यजमान बनने हेतु इच्छुक श्रद्धालु मठ पर महंत अमितदास से सम्पर्क कर सकते हैं।
