कल देर रात एमजी रोड पर हुए हादसे में तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में खजराना निवासी 23 वर्षीय अनस अब्बासी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 32 वर्षीय जुबेर के दोनों पैरों में फ्रैक्चर आया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तुकोगंज पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली। जांच में कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
