इन्दौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र के लवकुश चौराहे पर करीब तीन माह पूर्व हुए एक सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक मूल रूप से नरसिंहपुर का रहने वाला था और इंदौर में अपनी आजीविका चलाने के लिए रेपिडो बाइक टैक्सी चलाता था। लंबे समय तक अस्पताल में चले इलाज और कई ऑपरेशनों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। मृतक की पहचान अर्पित पिता गोविंद, (24) के रूप में हुई है। अर्पित मूल रूप से नरसिंहपुर जिले का निवासी था और इंदौर में रहकर रेपिडो चलाकर अपना गुजारा करता था। करीब तीन महीने पहले लवकुश चौराहे के पास एक वाहन की टक्कर से अर्पित गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे में उसके पैर में मल्टीपल प्रसैक्चर आए थे और पेट में गहरा इन्फेक्शन हो गया था। हादसे के बाद से ही अर्पित का इलाज शहर के निजी और सरकारी अस्पताल में चल रहा था। डॉक्टरों के अनुसार, पैर के प्रसैक्चर के साथ-साथ पेट में हुए इन्फेक्शन ने उसकी हालत और गंभीर कर दी थी। पिछले तीन महीनों से वह लगातार बिस्तर पर था और कई बार उसकी स्थिति में सुधार की उम्मीद भी जगी, लेकिन कल अचानक स्वास्थ्य बिगडऩे के कारण उसने अंतिम सांस ली।
