दान-पुण्य के बीच हुआ एकादशी उद्यापन का समापन

इंदौर। श्री सोमवंशीय सहस्त्रार्जुन क्षत्रिय समाज माँ हिंगलाज देवी नवयुवक मण्डल, इन्दौर द्वारा 15 जोड़ो का सामूहिक एकादशी उद्यापन कार्यक्रम का समापन हो गया। इसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ शामिल होकर पूजा-अर्चना की। दान-पुण्य के बीच विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। एकादशी उद्यापन के समापन परपूर्ण आहुति के साथआरती, पूजन, आशीर्वाद व ब्राह्मण भोज व प्रसाद वितरण हुआ।
