
इंदौर मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन की ओर से महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को इतवारिया बाजार स्थित कांच मंदिर के सामने संगठन के प्रदेश महामंत्री अरविन्द बागड़ी, जिलाध्यक्ष धीरज खंडेलवाल एवं कैलाशचंद्र खंडेलवाल ने अन्य वैश्य घटकों के पदाधिकारियों के साथ दिगम्बर जैन समाज के जुलूस में शामिल संतों, मुनियों एवं विद्वानों से शुभाशीष प्राप्त किए। बागड़ी ने बताया कि मंगलवार को सुबह 8 बजे श्वेताम्बर जैन समाज का जुलूस पीपली बाजार से प्रारंभ होगा, उसका स्वागत संगठन की ओर से मंच लगाकर पीपली बाजार में किया जाएगा। इस मौके पर शहर के प्रमुख वैश्य घटकों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
