
वैकल्पिक चिकित्सक संघ जिला इंदौर के अध्यक्ष डॉ आर एन मिश्रा ने बताया कि इंदौर आगमन पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के नव नियुक्त प्रदेश संयोजक डॉ विशाल सिंह बघेल जी का इंदौर वैकल्पिक चिकित्सक संघ की तरफ से स्वागत किया गया। साथ ही उनको इलेक्ट्रो होम्योपैथी को मध्य प्रदेश एवं देश में मान्यता प्राप्त हो उसके लिए उनको वैकल्पिक चिकित्सक संघ जिला इंदौर के प्रतिनिधि मंडल ने उनको ज्ञापन सौंपा। एवं मांग की कि जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी हर्बल पद्धतियों को बढ़ावा दे रहे है। ऐसे में इलेक्ट्रो होम्योपैथी जैसी हर्बल पद्धति को भी प्रदेश के साथ साथ संपूर्ण देश में भी मान्यता मिलनी चाहिए। जैसा कि राजस्थान सरकार ने अपने राज्य में इलेक्ट्रो होम्योपैथी को मान्यता दे रखी है। क्योंकि यह पद्धति पिछले 100 वर्षों से भी अधिक समय से प्रचलित है। एवं इस पद्धति की दवाइयां पूर्ण रूप से हानि रहित पौधों से बनाई जाती है। अर्थात मानव शरीर में इलेक्ट्रो होम्योपैथी की दवाइयों का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। एवं इसके रिजल्ट भी त्वरित हैं। साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी के चिकित्सकों के लिए मध्य प्रदेश शासन ने आदेश दे रखा है कि इलेक्ट्रो होम्योपैथ चिकित्सक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय में बिना पंजीयन करवाए अपनी विधानुसार प्रैक्टिस कर सकते है। लेकिन शासन स्तर में मान्यता न होने के कारण कई बार प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बेवजह परेशान किया जाता है। मध्य प्रदेश शासन के निम्न आदेशों के तहत इलेक्ट्रो होम्योपैथ चिकित्सकों को प्रैक्टिस करने के अधिकार प्राप्त है। साथ ही उच्च न्यायालय ने भी इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सको को प्रैक्टिस करने के आदेश दे रखे है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के नव नियुक्त प्रदेश संयोजक डॉ विशाल सिंह ने सभी वैकल्पिक चिकित्सको को आश्वस्त किया है कि आपकी इस न्याय उचित लड़ाई में प्रशासन स्तर में मै भी आपके साथ हु। मै मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव जी से,एवं स्वास्थ्य मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला जी से बात कर इलेक्ट्रो होम्योपैथी को मान्यता संबंधी चर्चा करूंगा। एवं इसे मान्यता मिले ऐसा पूरा प्रयास भी करूंगा। क्योंकि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नारा है सबका साथ सबका विकास। और हम किसी भी चिकित्सक के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। साथ ही इस बात का भी आश्वासन दिया कि इंदौर ही नहीं संपूर्ण मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी एवं आयुष चिकित्सकों को कोई भी प्रशासनिक अधिकारी परेशान नहीं करेगा। इसके लिए हम कड़े कदम उठाएंगे। मै प्रदेश के प्रत्येक चिकित्सकों के साथ हु। यदि कही भी किसी भी जिले में किसी के द्वारा भी बेवजह परेशान किया जाए तो हमें तुरंत अवगत करवाए। हम इसके लिए ठोस कदम उठाएंगे। प्रतिनिधि मंडल में डॉ सुनील दत्त डॉ सी आर शर्मा डॉ मुकेश जाट डॉ अशोक सिंह डॉ संतोष वर्मा डॉ राजीव डाबी डॉ सर्वेश मिश्रा डॉ निलेश दुबे डॉ सुखचेन झरिया डॉ प्रिया सोलंकी डॉ मोनिका निकम डॉ दीपमाला डॉ जहरा उज्जैन वाला डॉ अफसर पालवाला डॉ काईद जोहर डॉ चंद्रप्रकाश गौड़ डॉ शुभम् वर्मा सहित सैकड़ों चिकित्सक उपस्थित थे।
