
पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का महाप्रसाद से होगा समापन
इंदौर। भवानी नगर स्थित हनुमान मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं जीर्णोद्धार महोत्सव के अंतर्गत वैदिक अनुष्ठान में मंडप पूजन, वेदी पूजन, जलाधिवास, फलाधिवास, और धृताधिवास जैसे विभिन्न अदिवास अनुष्ठान आयोजित किए गए। आज हनुमान जयंती पर नव शृंगारित मंदिर परिसर में राम भक्त हनुमान विराजे । भक्तों ने राम नाम जाप , हनुमान चालीसा का पाठ किया ।
संरक्षक विधायक रमेश मेंदोला ओर पार्षद सोनाली विजय परमार ने बताया कि अखंड रामायण पाठ का आयोजन में मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा । 5 अप्रैल को भजन संध्या के साथ महाप्रसादी (भंडारे) के साथ पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन होगा।
हवन और पूर्ण आहुति
हनुमान जयंती पर आज विद्वानों द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञशाला में महायज्ञ किया गया, जिसके अंत में यजमानों द्वारा पूर्ण आहुति डाली गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
