
इन्दौर महाप्रचंड गुरू आश्रम माली मोहल्ला एमओजी लाइंस पर गुरुवार को आश्रम के महंत रामकिशन महाराज के सानिध्य में हनुमानजी का प्राकट्य महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसके पूर्व बुधवार से शुरू हुए अखंड रामायण पाठ का समापन यज्ञ-हवन के साथ गुरुवार को सुबह हुआ। हनुमान जयंती पर आश्रम स्थित सभी देवी-देवताओं, महाप्रचंड हनुमानजी एवं संत लादूनाथ महाराज की प्रतिमाओं का मनोहारी पुष्प एवं विद्युत श्रृंगार किया गया। मालवा, निमाड़ और मारवाड़ क्षेत्र से आए संतों-महंतों ने भी यज्ञ-हवन में आहुतियाँ समर्पित की और सनातन धर्म की मजबूती के लिए कामना की।
गुरू आश्रम न्यास समिति ट्रस्ट की ओर से सचिन सुईवाल, बाबूलाल जैन एवं विजय अग्रवाल ने बताया कि आश्रम स्थित संत लादूनाथ महाराज के मंदिर में हनुमानजी का आकर्षक पुष्प बंगला श्रृंगारित किया गया, वहीं सुबह महंत रामकिशन महाराज के सानिध्य में पूजा-अभिषेक एवं श्रृंगार कर आरती की गई। भक्त मंडल की ओर से मयूर सुईवाल, योगेश सुईवाल, रोहित सियोटा, विजय अग्रवाल, सचिन सुईवाल, एवं रामलाल समरवाल सहित अनेक श्रद्धालुओं ने संत-विद्वानों की अगवानी की।
