
इन्दौर
वरिष्ठ समाजवादी नेता रामबाबू अग्रवाल सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारियों ने झारखंड के जमशेदपुर जिले के माटीहाना ग्राम पंचायत के तहत ग्राम मोजा में समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर डॉ. लोहिया कौशल केंद्र का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर झारखंड के श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव, लोहिया विचार मंच हैदराबाद के अध्यक्ष टी. गोपाल सिंह, लोहिया रिसर्च फाउंडेशन दिल्ली के अध्यक्ष अभिषेक रंजन सिंह, झारखंड के पूर्व मंत्री दिनेश कुमार षडंगी, विधायक समीर महंती, लोक बंधु राजनारायण ट्रस्ट लखनऊ के संस्थापक अध्यक्ष शाहनवाज कादरी, समाजवादी विचारक गोविन्द अग्रवाल, पूर्व मंत्री रामचन्द्र केसरी, डॉ, बिनी षडंगी, पूर्व विधायक कुणाल षडंगी सहित अनेक विधायक एवं समाजवादी आन्दोलन से जुड़े जन प्रतिनिधि मौजूद थे। डॉ. लोहिया की 116 वीं जयंती के अवसर पर इस केंद्र के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को स्वावलम्बी बनने में मदद मिलेगी।
