इन्दौर। गांधीनगर थाना क्षेत्र में मुखबिरी के शक को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए डंडे से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक फरियादी डेनी सिंह उर्फ रवि राजपूत निवासी मूल ग्राम मुंगावली, हाल निवासी भागीरथपुरा ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी हेमराज यादव के घर के बाहर हेमराज यादव और सोनू ठाकुर ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उस पर खाद्य विभाग में अनाज पकड़वाने के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए अश्लील गालियां दीं और डंडे से मारपीट कर दी। घटना के दौरान आरोपियों ने फरियादी को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में गांधीनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
