हनुमान जी को लगा 56 भोग , संतों ने की महा आरती
40 से 50 हजार भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण की

इंदौर। भवानी नगर स्थित नवश्रृंगारित हनुमान मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं जीर्णोद्धार महोत्सव के अंतर्गत वैदिक अनुष्ठान में मंडप पूजन, वेदी पूजन, जलाधिवास, फलाधिवास, और धृताधिवास जैसे विभिन्न अदिवास अनुष्ठान आयोजित किए जाकर नव शृंगारित मंदिर परिसर में राम भक्त हनुमानजी विराजे । भक्तों ने राम नाम जाप , हनुमान चालीसा का पाठ किया ।संरक्षक विधायक रमेश मेंदोला ओर पार्षद सोनाली विजय परमार ने बताया कि अखंड रामायण पाठ का आयोजन में मंदिर परिसर में आयोजित किया गया, तत्पश्चात 5 अप्रैल को भजन संध्या के साथ महाप्रसादी (भंडारे) के साथ पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन हुआ
संत समाज की मौजूदगी में हुई आरती
इस अवसर पर शहर के साथ ही अयोध्या व वृंदावन से आए संतों की मौजूदगी में भगवान की महाआरती हुई। महाआरती के बाद उपस्थित गणमान्य नागरिकों व जनसमूह ने संतों का आशीर्वाद लिया। संत समाज में ११०८ महामंडलेश्वर संत विभूषित श्री लोहा लंगड़ी सरकार सुंदरधाम आश्रम ,श्री श्री बालक दास महाराज जी गोवर्धन बड़वाह मथुरा वाले साथ में १००८ महामंडलेश्वर संत श्री हनुमंत स्वरूप तपोनिष्ठ संत श्री श्री केशवानंद जी महाराज गुना वाले साथ में १००८ महामंडलेश्वर श्री श्री विजयानंद महाराज जी कृपा पात्र संत श्री अरुण दास जी महाराज कोरबा उज्जैन वाले साथ ही १००८ महामंडलेश्वर संत श्री श्री अखिलेश्वर दास महाराज जी अयोध्या जी कृपा पात्र संत श्री रामचरण दास महाराज जी और संत समाज प्रमुख रूप से शामिल हुए और सभी भक्तजन को आशीर्वाद प्रदान किया
भगवान को अर्पित किए 56 भोग
समारोह के अंतिम दिन भगवान हनुमानजी को 56 भोग अर्पित किए गए। साथ ही महाप्रसाद (भंडारा) वितरण किया गया, जिसमें 40 से 50 हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में भी विधायक रमेश मेंदोला अपनी टीम के साथ शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।
