
इंदौर
भगवान श्री परशुराम जी की जयंती 19 अप्रैल पर जानापाव तीर्थ स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसके लिये व्यापक तैयारियां जारी हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा ने आज भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली जानापाव पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम राकेश परमार, तहसीलदार विवेक सोनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री वर्मा ने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। श्री वर्मा ने मंदिर परिसर, गौशाला और जलाशय का अवलोकन भी किया।
