इंदौर।
पंढरीनाथ क्षेत्र के छत्रीबाग में पुराने विवाद को लेकर घर के बाहर पहुंचकर गाली गलौज की गई और तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक छत्रीबाग निवासी सतीश राव ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके मोहल्ले में रहने वाले जय यादव, पिंटू निमाड़ी और राजू उसके घर के बाहर आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर जय यादव ने उसके साथ झूमा झटकी की और अपनी शर्ट में तलवार छिपाकर डराने लगा। शोर सुनकर फरियादी का बेटा और बड़ा भाई मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया। इसके बाद आरोपी जाते जाते धमकी देकर गए कि अगली बार परिवार का कोई भी सदस्य घर के सामने से निकला तो जान से खत्म कर देंगे। पंढरीनाथ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
