इंदौर
तेजाजी नगर क्षेत्र में रात 3 बजे बोलेरो कंट्रोल खोकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे 11 लोग घायल हो गए।तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक यह घटना ब्रिज के पास हुई। राजस्थान से आ रही बोलेरो तेज रफ्तार में थी सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अचानक नियंत्रण खोकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में तेजसिंह पुत्र थारवा निवासी ग्राम मुन्ना डोगर, बांसवाड़ा, धर्मेंद्र पुत्र वालसिंह, सबूर पुत्र जितरा, मनसुख पुत्र हार्डिया, मानसिंह पुत्र जितरा, लालू पुत्र गजिया, पिंटू पुत्र मांगीलाल, कालू सिंह डोगर और सादिया घायल हो गए। सभी का एमवाय अस्पताल में उपचार चल रहा है।
