केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 11 अक्टूबर 2025 को जारी होने वाली महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि महत्वपूर्ण रबी फसल की बुवाई के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की समृद्धि और कल्याण के लिए ऐतिहासिक योजनाओं की शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने देश के विकास में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में भारत उत्कृष्ट उपलब्धियां अर्जित कर रहा है और इसी तरह आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निश्चित ही दुनिया का फूड बास्केट बनेगा।
कृषि और किसान कल्याण के प्रमुख लक्ष्यों; देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना, किसानों की आय बढ़ाना, पोषणयुक्त अनाज उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता से काम किया जा रहा है।
कृषि और किसान कल्याण के प्रमुख लक्ष्यों; देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना, किसानों की आय बढ़ाना, पोषणयुक्त अनाज उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता से काम किया जा रहा है।