
इंदौर
नागालैंड राज्य के राज्यपाल श्री नंद किशोर यादव के इंदौर प्रवास के दौरान प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज रेसीडेंसी कोठी में उनसे सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मंत्री श्री सिलावट ने राज्यपाल श्री यादव का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। मंत्री श्री सिलावट ने राज्यपाल श्री यादव को इंदौर एवं मध्यप्रदेश में हो रहे विकास कार्यों, विशेषकर जल संसाधन प्रबंधन, सिंचाई परियोजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी विस्तृत उल्लेख किया। मंत्री श्री सिलावट ने राज्यपाल श्री यादव के अनुभवों एवं मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे अवसरों पर विचारों का आदान-प्रदान प्रदेश के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होता है।
