
महू के मेडिकैप्स चौराहे पर आज कांग्रेस ने किसानों की मांगों को लेकर चक्का जाम कर दिया। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर किसानों के साथ ठगी का आरोप लगाया।”मोहन यादव सरकार सिर्फ कागजों में आंकड़े दिखा रही है। किसानों का गेहूं खरीदा नहीं जा रहा है। मध्य प्रदेश में किसानों के साथ ठगी हो रही है। पूरी कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है।” *ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता डॉ अजय सिंह धनावत ने आरोप लगाया कि मंडियों में किसानों की उपज नहीं खरीदी जा रही और स्लॉट बुकिंग भी बंद है। “शासन ना तो मंडी में किसानों की उपज खरीद रहा है ना ही स्लॉट बुक हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के झूठे आश्वासनों के बाद हमें सड़क पर उतरना पड़ा। कांग्रेस किसानों के अधिकार की लड़ाई लड़ रही है।”प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल भी शामिल हुए। उन्होंने भी सरकार को किसान विरोधी बताया।”किसान परेशान है और सरकार सो रही है। कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।”करीब एक घंटे तक चले इस चक्का जाम के कारण इंदौर-महू रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने बाद में समझाइश देकर जाम खुलवाया।
