मध्यप्रदेश में कफ सीरप से 20 बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने कोल्ड्रिफ कफ सीरप बनाने वाली दवा कंपनी श्रीसन फार्मा को सील कर उसके मालिक रंगनाथन गोविंदन को हिरासत में लिया। उस पर 20 हजार रुपए का इनाम था !
मध्यप्रदेश एसआईटी ने गोविंदन को चेन्नई से गिरफ्तार किया। श्रीसन की गिरफ्तारी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस की एसआईटी बुधवार से तमिलनाडु में डटी थी। वह यह भी पता लगा रही है कि कंपनी ने मध्यप्रदेश में कब और कहां कितना सीरप भेजा?
इससे पहले जहरीला सीरप बनाने वाली तमिलनाडु की श्रीसन फार्मा को सील किया जा चुका है। मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पंजाब, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में कोल्ड्रिफ पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। जांच में पता चला है कि कोल्ड्रिफ में जहरीला रसायन डायथिलिन ग्लायकाल मानक से 486 गुना ज्यादा (0.1 प्रतिशत से कम की जगह 48.6 प्रतिशत) था। एसआईटी यह भी पता लगा रही है।
