
इंदौर बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन, गुरूजी सेवा न्यास एवं छवि सोशल वेलफेयर सोसायटी की मेजबानी में गुरुवार को भी श्रीमती नीना देवी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में मातृशक्ति के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे, स्कीम 54 स्थित चमेलीदेवी अग्रवाल मेडिकल सेंटर (माधव सृष्टि) एवं छावनी स्थित चमेलीदेवी अग्रवाल रेडक्रॉस सेंटर पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया गया जिनमें 3046 महिलाओं की जाँच कर मातृशक्ति के रक्त की जाँच भी की गई।
छावनी स्थित चमेलीदेवी अग्रवाल रेडक्रॉस सेंटर पर बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं संस्था छवि सोशल वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित निशुल्क चिकित्सा परीक्षण शिविर में वरिष्ठ समाजसेवी विनोद अग्रवाल, न्यासी वंशिका तपन अग्रवाल के साथ सांसद शंकर लालवानी, विधायक गोलू शुक्ला, महामंडलेश्वर दादू महाराज, विश्व ब्राह्मण समाज संघ के अध्यक्ष पं. योगेन्द्र महंत, किशोर गोयल ने महाराजा अग्रसेन एवं श्रीमती नीनादेवी अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। समाजसेवी विष्णु बिंदल, गोपाल गोयल, संदीप गोयल, श्रीमती पुष्पा गुप्ता, पिंकी अग्रवाल, रश्मि गोयल, रीना बद्रुका, शैली मित्तल, रंजना ताई, कुणाल अग्रवाल, सुनील मीणा, अंकित मित्तल, राहुल गोयल सहित बड़ी संख्या में धार्मिक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सेंटर के चिकित्सक डॉ. नितिकेश सहित सभी डॉक्टर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने दोपहर 3 बजे तक अपनी सेवाएँ दी। बुधवार से प्रारम्भ इस शिविर में पहले दिन 621 और गुरुवार को 1356 महिलाओं ने विभिन्न प्रकार की जांचों एवं चिकित्सकीय परामर्श सुविधाओं का लाभ उठाया।
इसी तरह बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे स्थित गुरूजी सेवा न्यास द्वारा संचालित माधव सृष्टि, चमेलीदेवी अग्रवाल मेडिकल सेंटर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सेवा विभाग एवं सेवा भारती के मार्गदर्शन में चल रहे शिविर में दोनों दिन 1247 महिलाओं ने जांचे करवाई। शिविर में बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, गुरूजी सेवा न्यास के अध्यक्ष मुकेश हजेला, सचिव संदीप जमींदार, पुरुषोत्तम गुप्ता, नरेन्द्र कंधारी, मनीषी श्रीवास्तव, डॉ. संजय लोंढे एवं अन्य सहयोगी बंधुओं ने दोपहर 3 बजे तक महिलाओं का मार्गदर्शन कर उनकी जांचे करवाई। शिविर में न्यास में चर्म रोग में 194, चोईथराम नेत्रालय के सहयोग से 540, ईएनटी में 222, मेमोग्राफी में 42, न्यूरोपेथी में 232 एवं दंत चिकित्सा में 145 महिलाओं ने लाभ उठाया। यहाँ दोनों दिनों में 1247 महिलाओं का परीक्षण किया गया। शिविर में डॉ. विनिता कोठारी, डॉ. मुक्ता जैन, डॉ. चित्रा श्रीवास्तव, डॉ. रेखा अग्रवाल, डॉ. नेहा खटोड, डॉ. रूद्र अग्रवाल, डॉ. बुरहानुद्दीन सैफी, डॉ. लवेश अग्रवाल, डॉ. आदित्य लखोटिया, डॉ. अर्पित तिवारी, डॉ. अंकुश अग्रवाल, डॉ. माधवी पटेल, डॉ. राजकुमारी खत्री, डॉ. गौरव खंडेलवाल, प्रणव भंडारी, डॉ. कोस्तुभ भापकर, डॉ. मेघराज सिंह, डॉ. सौरभ लवास्कर, डॉ. महिमा माथुर एवं डॉ. महिमा ठाकुर ने मधुवन नर्सिंग कॉलेज हेल्थ सेन्ट्रल सिप्ला, सिस्टोपिक एवं अबोर्ट के सहयोग से अपनी सेवाएँ दी। संचालन कपिल जोशी एवं डॉ. संजय लोंढे ने किया और बताया कि अगले 3 दिनों तक माधव सृष्टि में सभी मरीजों का ओपीडी में निशुल्क उपचार होगा।
