विजयनगर पुलिस के मुताबिक, स्कीम नंबर 54 में बुधवार रात पार्थ दीवान (19) की हत्या कर दी गई। वह अपने दोस्त चिराग की बर्थडे पार्टी में गया था। सभी दोस्त वाइन शॉप के बाहर बने अवैध अहाते में शराब पीने पहुंचे थे। यहीं उसकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई । आरोपियों में से लविश वाडे ने शराब दुकान पर ऑनलाइन पेमेंट किया था। पुलिस ने बुधवार सुबह उसे पेमेंट के क्यूआर कोड से गिरफ्तार किया है। शराब दुकान के कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान की और पुलिस को जानकारी दी । पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है ।
