
इंदौर
अटल फाउंडेशन की बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर श्रीमती पूर्वा मिश्रा तिवारी सहित इंदौर से पहुंचे एक प्रतिनिधि मंडल ने गुवाहाटी में असम के राज्यपाल महामहिम लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से लोकभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने भारत रत्न अटल बिहारी वायपेयी के साथ बिताए अपने अनेक प्रेरक और रोचक संस्मरणों को साझा किया और अटल फाउंडेशन की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर अपनी ओर से शुभकामनाएं सौंपी। इस आत्मीय भेंट के दौरान श्रीमती पूर्वा तिवारी एवं अपूर्व मिश्रा ने राज्यपाल को “सदा अटल” पुस्तक भी भेंट की जो स्व. अटलजी से जुड़े अनमोल संस्मरणों, प्रेरणादायी प्रसंगों एवं देश-विदेश के अनेकों महानुभावों के रोचक अनुभवों का संग्रह है। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने प्रतिनिधि मंडल से आत्मीय और भावपूर्ण वातावरण में चर्चा की।
