निगम परिषद की बैठक में आज अनवर कादरी को पार्षद पद से निष्कासित करने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित हो गया इस पर कांग्रेस पार्षदों ने जमकर हंगामा किया और सदन से वाकआउट कर दिया । नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा- मुझे नहीं लगता है लोकतंत्र व्यवस्था में ऐसा किसी को अधिकार है। अभी अनवर कादरी के दोष साबित नहीं हुए हैं, नभारतीय जानता पार्टी ने उनको झूठे केस में फंसाया है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
