
भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को इंदौर की स्वच्छता, नवाचार आधारित नगरीय विकास और ग्लोबल मॉडल के रूप में उभरते शहर की उपलब्धियों पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया गया। इस अवसर पर कैलाश विजयवर्गीय महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं नगर निगम आयुक्त भी उपस्थित रहे।
प्रेजेंटेशन के दौरान इंदौर नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण, हरित विकास, डिजिटल गवर्नेंस तथा नागरिक सहभागिता के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी गई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर ने केवल स्वच्छता में ही नहीं, बल्कि सतत विकास और जनभागीदारी आधारित शहरी प्रबंधन के क्षेत्र में भी देश के लिए एक आदर्श मॉडल स्थापित किया है। प्रेजेंटेशन में केंद्रीय मंत्री को शहर में संचालित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण, वेस्ट-टू-वेल्थ परियोजनाओं, जल संरक्षण अभियानों तथा विभिन्न स्मार्ट सिटी पहलों की जानकारी दी। साथ ही इंदौर को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने वाले नवाचारों और भविष्य की विकास योजनाओं से भी अवगत कराया गया।
