महू-नसीराबादहाई-वे पर ढोढर टोल के पास कल रात केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो मध्य प्रदेश की टीम ने 12 किलो एमडी ड्रग पकड़ कर एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर कार और ड्रग जब्त की है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो मध्य प्रदेश की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रतलाम-मंदसौर की ओर से एक गुजरात की ओर मादक पदार्थ की तस्करी की जाने वाली है।इस सूचना के बाद टीम ने नाकाबंदी और सर्चिंग करते हुए टोल टैक्स पर चित्तौड़गढ़ पासिंग एक स्विफ्ट कार को रोका और तलाशी ली तो कार से 10 पैकेट में भरी 12 किलो 55 ग्राम एमडी ड्रग मिली। । आरोपी से एमडी ड्रग लाने और ले जाने के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
