मप्र वैश्य महासम्मेलन एवं दिनेश-राज मित्तल फाउंडेशन का सेवा प्रकल्प, आज रात वैश्य घटकों की बैठक
इंदौर
अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर वैश्य घटकों को विशिष्ट पहचान दिलाने वाले, वैश्य समाज के गौरव एवं वरिष्ठ समाजसेवी ब्रह्मलीन रमेशचंद्र अग्रवाल की 9वीं पुण्यतिथि पर रविवार 12 अप्रैल को समाजसेवी दिनेश मित्तल एवं दिनेश-राज मित्तल फाउंडेशन के सहयोग से सुबह 10 बजे से एबी रोड स्थित माहेश्वरी मांगलिक भवन (चिड़ियाघर के सामने) पर आयोजित किए जाने वाले “निशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श शिविर“ पर चर्चा करने एवं अधिक से अधिक लोगों को इस सेवा का लाभ दिलाने के उद्देश्य से शहर के 100 से अधिक वैश्य घटकों की आवश्यक बैठक बुधवार 1 अप्रैल को रात 8 बजे मल्हारगंज थाने के पास स्थित फतेहपुरिया समाज भवन पर रखी गई है।
मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अरविन्द बागड़ी, कार्यक्रम संयोजन राजेश इंजीनियर, निपुण गर्ग एवं शहर अध्यक्ष धीरज खंडेलवाल ने बताया कि इस बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश मित्तल की अध्यक्षता में समाजसेवी टीकमचंद गर्ग, विमल तोड़ी मोयरा, राजेश गर्ग केटी, विष्णु बिंदल, अविनाश ओएस्टर, निर्मल रामरतन अग्रवाल, प्रकाश मोमबत्ती, कुलभूषण मित्तल कुक्की, विनोद सिंघानिया सहित शहर के प्रमुख वैश्य घटकों के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी शामिल होंगे। इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन संगठन के समस्त पदाधिकारियों के साथ अग्रवाल समाज के प्रमुख प्रेमचंद गोयल, पवन सिंघानिया मोयरा, राजेश बंसल, शिव जिंदल, दिगम्बर जैन सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा, विनय बाकलीवाल, खंडेलवाल समाज के प्रमुख अशोक खंडेलवाल, राजेश खंडेलवाल, माहेश्वरी समाज के पप्पू मंत्री एवं मुकेश असावा, पोरवाल पुरवार समाज के सीए संजीव गुप्ता, मेढ़तवाल समाज के शक्तिनाथ गुप्ता, दामोदर गुप्ता, श्वेताम्बर जैन समाज के विजय मेहता एवं ललित छल्लानी, मोड मांडलिया समाज के जितेन्द्र मांडलिया, उमेश गुप्ता, अ.भा. नागर चित्तोड़ा वैश्य समाज के राजेंद्र महाजन, नरेन्द्र अकोतिया, रमेशचंद महाजन, गहोई वैश्य समाज के प्रवीण नीखरा, मुकेश गुप्ता, पोरवाल जांगड़ा समाज के सुभाष घनोतिया, श्याम सुंदर मुजावदिया, अग्रहरि वैश्य समाज के घनश्याम अग्रहरि, शिवमंगल अग्रहरि, अ.भा. गंगराडे पोरवाल समाज के सुरेन्द्र गंगराडे एवं शक्तिसिंह मंडलोई, विजयवर्गीय समाज के सुरेश विजयवर्गीय, बसंत विजयवर्गीय, दशानेमा समाज के प्रो. वीरेन्द्र नीमा, कमल नीमा, विशा नागर वणिक समाज के शैलेष नागर, संजय नागर, अ.भा. पोरवाल महासंघ के लक्ष्मीनारायण गुप्ता, सतीश गुप्ता, माथुर वैश्य समाज के त्रिलोकीनाथ गुप्ता, सौरभ गुप्ता, लाड़ समाज के इन्द्रेश लाड़, राजेंद्र अरजरे, अ.भा. द्रढोमर समाज के चंद्रप्रकाश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता सहित विभिन्न वैश्य घटकों के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित होकर अपने सुझाव देंगे और ब्रह्मलीन समाजसेवी रमेशजी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान करेंगे।
उन्होंने बताया कि शिविर में शेल्बी हॉस्पिटल के ख्यातनाम चिकित्सा विशेषज्ञ और उनकी टीम अपनी सेवाएँ देंगी। इनमें डॉ. आशीष सेठ एवं डॉ. रोमित अग्रवाल (जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ), डॉ. सिद्धांत जैन, डॉ. सुधांशु यादव (लीवर एवं पेट रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. विनीत नाझा जैन (लीवर एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. सावन अग्रवाल (न्यूरो सर्जन), डॉ. सौरभ अग्रवाल (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. मेघा अग्रवाल (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. सुनील अग्रवाल (नाक कान गला विशेषज्ञ), डॉ. अखिलेश पाटीदार (फिजिशियन), डॉ. ओपी अग्रवाल (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. आयुष्मान बिंदल (चर्मरोग विशेषज्ञ), डॉ. राहुल शुक्ला (किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन) आदि चिकित्सक अपनी टीम सहित अपनी सेवाएँ देंगे। शिविर में जांचे भी निशुल्क होंगी। आँखों की जाँच एवं चश्मों का निशुल्क वितरण भी होगा। शिविर संबंधी विशेष या विस्तृत जानकारी के लिए व्हाट्सअप 94240-22002 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
