उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं । वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 47वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्राओं को लिव इन रिलेशनशिप से दूर रहने की नसीहत देते हुए कहा कि ऐसे रिश्तों के गंभीर परिणाम सामने आ रहे हैं । समारोह में 101 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 71,243 छात्राओं को उपाधियां दी गईं ।
