क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) की टीम ने विजय नगर इलाके में ट्रैफिक बाधित कर रही दो बसें जब्त की है। दुकानदारों को यातायात बाधित न करने की चेतावनी दी है। आरटीओ प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि विजय नगर से भमोरी एमआर-9 लिंक रोड पर बसों की अवैध पार्किंग से जाम की समस्या कई दिन से है। एआरटीओ अर्चना मिश्रा के नेतृत्व में गुरुवार को उड़नदस्ता दल मौके पर पहुंचा और दो बसें अब्त कर विजय नगर आरटीओ में खड़ा करा दिया।
