इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 54 में वाइन शॉप के पास शनिवार रात 19 वर्षीय पार्थ दीवान की हत्या मामले में पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी निकुंज उर्फ कृष्णा गुप्ता है ।
घटना के बाद पुलिस ने इलाके में लगातार दबिश दी, जिसके बाद मुख्य आरोपी निकुंज गुप्ता और उसके साथी निकुंज कोठे ने विजय नगर थाने में सरेंडर कर दिया। वहीं, एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।
बता दें निकुंज हीरानगर में हुए एक पुराने हत्याकांड में भी शामिल रह चुका है। कुछ समय पहले ही वह जेल से रिहा हुआ था । बताया जा रहा है कि पार्थ दीवान से उसकी बहस सिर्फ कंधा टकराने को लेकर हुई थी ।
निकुंज दुर्लभ कश्यप गैंग से संपर्क था । 
