
सर्व ब्राह्मण समाज इंदौर के द्वारा पिछले दिनों करीब 500 बच्चों को छात्रवृत्ति दी गई थी। उसी में से बहुत ज्यादा कमजोर आर्थिक स्थिति वाले करीब सवा सौ बच्चों को दीपावाली के अवसर पर 2 – 2 हजार की अतिरिक्त छात्रवृत्ति दी गई है।
ज्योतिषाचार्य श्री विशाल जी दुबे द्वारा छात्रवृत्ति सहयोग लेने वाले 12th के पांच ऐसे बच्चे जिन्होंने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें डेस्कटॉप कंप्यूटर भेंट किए गए।
शिक्षाविद् श्री विजय दुबे द्वारा दसवीं के 90% से ज्यादा अंक लाने वाले दो बच्चों को 11- 11 हजार रु की सम्मान निधि दी गई। एवं सभी सवा सो बच्चों को मिठाई के पैकेट दिए गए।

श्री गुटकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित एक सादगीपूर्ण किंतु गरिमामय कार्यक्रम के अतिथि राधेश्याम जी शर्मा (गुरुजी ठंडई) समाजसेवी नीरज जी याग्निक, पूर्व पार्षद दिलीप जी शर्मा, अधिवक्ता प्रमोद जी द्विवेदी, श्रीमाली समाज के ट्रस्टी प्रमोद जी ओझा युवा उद्योगपति चेतन जी शर्मा थे।
राधेश्यामजी शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम अपने समाज के बच्चों की मदद कर अपना कर्तव्य पूरा कर रहे हैं।
वही नीरज जी याग्निक ने कहा कि मैं प्रयास करूंगा कि और भी लोगों को छात्रवृत्ति कोष में सहयोग देने के लिए जोडू।
अधिवक्ता प्रमोद जी द्विवेदी ने रोजगार के लिए कार्य करने का सुझाव दिया।
इस अवसर पर उद्योगपति सुभाष जी गोयल विशेष रूप से उपस्थित थे।

अतिथि स्वागत प्रमोद दुबे, अभय तिवारी, केतन तिवारी, लोकेश शर्मा, सोनू अवस्थी, राजू शुक्ला, विक्की शुक्ला,पंकज शर्मा, राजकुमार आचार्य, आकाश मेहता, दुर्गेश शुक्ला ने किया।
संचालन राजू शुक्ला ने किया आभार सोनू अवस्थी ने माना।
संस्थापक विकास अवस्थी समन्वयक कन्नू मिश्रा ने पूरे आयोजन का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में सहयोग बंटी दीक्षित विशाल पालीवाल राजेश शर्मा अविनाश बक्शी मनीष शर्मा ने किया।
उपस्थित समाजजन इस कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा करते हुए युवा परिषद का साधुवाद व्यक्त किया।
