
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा इंदौर में दलाल बाग में युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें देश प्रदेश से करीबन 600 प्रविष्टियां प्राप्त हुई,आयोजनकर्ता मुन्ना लाल जी यादव सभापति ,दीपू यादव जी ओर सुभाष यादव जी ने बताया कि 125 रिश्ते तय हुए,इस मौके पर वैदिक पंडितों द्वारा कुंडली मिलान की व्यवस्था भी रखी गई थी साथ बंटी यादव,हिमांशु यादव जी ने युवाओं को नशा न करने की शपथ भी दिलाई इस मौके पर हजारों मातृ शक्ति और गणमान्य जन मौजूद थे।

विशेष रूप से कुश्ती महासंघ के नवनियुक्त अध्यक्ष नारायण दादा ओर कसरावद विधायक सचिन यादव जी,ओर प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव जी,प्रभारी मथुरा प्रसाद यादव जी मुख्य रूप से मौजूद थे।
कार्यक्रम की शुरूआत भगवान श्री कृष्ण जी की आरती कुंज बिहारी से की गई,मंच पर संचालन सुभाष यादव जी,समृद्धि यादव ओर दिशा यादव ने किया,एवं अंत में आभार यदु यादव ने माना ।
