भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार (10 अक्टूबर) को अपने स्पोर्ट्स एथलेटिक ब्रांड ‘
टेन एक्स यू’ को लॉन्च किया। मुंबई के बांद्रा में मेहबूब स्टूडियो में हुए इस लॉन्च इवेंट में सचिन की पत्नी अंजलि और बेटी सारा के साथ-साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण आमरे और BCCI के मौजूदा चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर भी मौजूद थे ।
‘टेन एक्स यू’ ब्रांड का फोकस लोगों में खेल के जुनून को बढ़ाना और उन्हें सही प्रोडक्ट्स देना है, जो न सिर्फ एथलीट्स के लिए बल्कि आम लोगों के लिए भी हों। इस ब्रांड के तहत स्पोर्ट्स शूज, टी-शर्ट्स के अलावा कई और प्रोडक्ट्स भी बेचे जाएंगे।
सचिन इस ब्रांड के को-फाउंडर और ‘चीफ इंस्पिरेशन ऑफिसर’ हैं। कंपनी का कहना है कि ‘टेन एक्स यू’ न सिर्फ प्रोफेशनल एथलीट्स के लिए, बल्कि हर उस शख्स के लिए है, जो खेल और फिटनेस को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहता है।
