
इंदौर हवा बंगला स्थित नीमा वाले साईंधाम, बारह ज्योतिर्लिंग मंदिर पर साईं बाबा का महाभिषेक कर आकर्षक फुल बंगला श्रृंगारित किया गया। शहर के सैकड़ों साईं भक्तों ने इस मौके पर शहर में सुखद वर्षा की प्रार्थना के साथ ही समाज में सुख, शांति और सदभाव के लिए भी मनुहार लगाई। बाबा के जयघोष के बीच उनका पुष्प बंगला श्रृंगारित कर महाभिषेक एवं महाआरती भी की गई।
केन्द्रीय साईं सेवा समिति के अध्यक्ष गौतम पाठक की विशेष उपस्थिति में साईं बाबा को साईं धाम मन्दिर के अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी, रणजीत वर्मा, रमेश मोहर, पवन वर्मा, राकेश सुरागे, उमेश शर्मा आदि ने विद्युत एवं पुष्प सज्जा से श्रृंगारित किया। महाभिषेक में जयंत तिवारी, महेश शाह, वेदप्रकाश शर्मा, रोहित यादव, प्रशांत चावड़ा, अशोक चौधरी, गोपाल शर्मा, सूफी बाबा, सुनील मामा, हुकम चौधरी, पंकज चौधरी आदि ने शामिल होकर समाज में सुख, शांति और सदभाव के लिए प्रार्थना की। महाआरती में राकेश भाई, गोपाल भाऊ, कमल गंधवानी, जितेन्द्र रावल, राजू सोलंकी, एस के पाटिल सहित सैकड़ों साईं भक्तों ने साईं बाबा के जयघोष के बीच शामिल होकर सभी श्रद्धालुओं की अगवानी की। इस अवसर पर साईं भक्त प्रदीप यादव, समीर जोशी, मनोज परमार, पप्पू कोचले, भवानी कुशवाह, दिलीप चावला, सौरभ यादव, जयदीप फणसे, राजेंद्र सिंह चौहान, लकी वर्मा, प्रतीक आमेरिया, राजेंद्र शिंदे, राजू अगवाने, चंद्रविलास जगताप, अजय पटेल, भावेश दत्तात्रेय चापोरकर, गोपाल शर्मा, आर आर परिहार तथा मातृशक्ति में श्रीमती निशा चौधरी, मंजुला मोहर, विद्या चापोरकर, कविता सोलंकी, कृष्णा शर्मा, भारती वर्मा, लता सुरागे, नीतू वर्मा, आशा चौधरी, माला जैन, एवं तारा परिहार सहित शहर के सैकड़ों साईं भक्तों ने शामिल होकर स्नेह मिलन समारोह के रूप में इस उत्सव को आत्मसात किया।
