विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में न्यूजीलैंड को 2 हार के बाद पहली जीत मिली है। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में टीम ने बांग्लादेश को 100 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। शुक्रवार को न्यूजीलैंड ने 227 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश टीम 127 रन बनाकर सिमट गई।
न्यूजीलैंड के लिए कप्तान सोफी डिवाइन ने 63 और ब्रूक हालिडे ने 69 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में ली तहुहु और जेस केर ने 3-3 विकेट लिए। बांग्लादेश से राबेया खान ने 3 विकेट लिए।
