70वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन 11 अक्टूबर 2025 को अहमदाबाद के EKA एरिना स्टेडियम में होगा।किंग खान’ शाहरुख खान 17 साल बाद इस इवेंट की मेजबानी करेंगे। शाहरुख के साथ करण जौहर और मनीष पॉल इस रात को और यादगार बनाएगें।
इवेंट को लेकर शाहरुख ने कहा, “फिल्मफेयर मेरे दिल में हमेशा रहा है। पहली बार ब्लैक लेडी हाथ में लेने का अनुभव बहुत खास था। 70वें साल में मेजबान बनना मेरे लिए बेहद खास है। मैं वादा करता हूं कि यह रात हंसी, यादों और शानदार फिल्म उत्सव से भरी होगी।
70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन लिस्ट हाल ही में जारी हुई। फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने 24 नॉमिनेशन के साथ सबसे अधिक ध्यान खींचा। ‘स्त्री 2’ को 8 और ‘भूल भुलैया 3’ को 5 नॉमिनेशन मिले हैं।
बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में आलिया भट्ट को उनकी फिल्म जिगरा के लिए नॉमिनेशन मिला है। इसके अलावा करीना कपूर (क्रू), श्रद्धा कपूर (स्त्री 2), कृति सेनन (तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया), तब्बू (क्रू) और यामी गौतम (आर्टिकल 370) भी बेस्ट एक्ट्रेस की दौड़ में शामिल हैं।
बेस्ट एक्टर के लिए अभिषेक बच्चन को आई वांट टू टॉक के लिए, अजय देवगन को मैदान, अक्षय कुमार को सरफिरा, ऋतिक रोशन को फाइटर, कार्तिक आर्यन को चंदू चैंपियन, और राजकुमार राव को स्त्री 2 के लिए नॉमिनेट किया गया है।
वहीं, स्पर्श श्रीवास्तव, रणदीप हुड्डा और राजकुमार राव को क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन मिला है।

