
इंदौर श्रावण के दूसरे सोमवार को गीता भवन में पांच विद्वान ब्राह्मणों ने आचार्य पं. कल्याणदत्त शास्त्री के सानिध्य में बिल्व पत्र एवं फूलों से भगवान भोले शंकर का रुद्राभिषेक किया। श्रावण के पूरे माह में गीता भवन पर अनेक अनुष्ठान चल रहे हैं। प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी पहले सोमवार से जारी है। भक्तों के दर्शनार्थ गीता भवन स्थित प्रमुख देवालयों का विशेष श्रृंगार कर आकर्षक विद्युत एवं पुष्प सज्जा की गई है। रुद्राभिषेक में ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष राम ऐरन, मंत्री रामविलास राठी, मनोहर बाहेती, प्रेमचंद गोयल, दिनेश मित्तल, हरीश माहेश्वरी सहित ट्रस्ट मंडल के सदस्य उपस्थित थे।
