मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना (MMVY) ने मध्यप्रदेश के हजारों

दिया है। यह न सिर्फ आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि छात्रों को प्रतिस्पर्धी संस्थानों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी करती है। मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना (MMVY) मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक फाइनेंशियल असिस्टेंस स्कीम है, जिसके तहत योग्य छात्रों को स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए फीस नहीं देनी पड़ती। राज्य सरकार उनकी पूरी ट्यूशन फीस सीधे कॉलेज में जमा करती है। योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्र पैसों की वजह से पढ़ाई से वंचित न रहें।
IITs, NITs, AIIMS, IIMs, National Law Universities (NLUs),मध्यप्रदेश के सरकारी व निजी विश्वविद्यालय और कॉलेज, इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, मैनेजमेंट और अन्य पेशेवर कोर्स मे मिलेगा इसका लाभ ! इस योजना के तहत विशेष प्रवधान है की यदि प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करने वाले छात्रों को सरकार लोन के रूप में फीस देती है। अगर छात्र बाद में ग्रामीण क्षेत्र में तय समय तक सेवा करता है, तो उसे यह लोन चुकाना नहीं पड़ता। आधिकारिक वेबसाइट पर [www.medhavikalyan.mp.gov.in](https://www.medhavikalyan.mp.gov.in) आवेदन किया जा सकता है l
