कृष्णापुरी कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय प्राची ने अपने घर में फांसी लगा कर जान दे दी उसके पिता धर्मेंद्र ने बताया कि मंगलवार शाम को मैं घर पहुंचने पर देखा की प्राची फंदे पर लटकी हुई है । प्राची करीब एक महीने से बीमार थी स्कूल नहीं जा रही थी। दो दिन पहले ही उसने दोबारा स्कूल जाना शुरू किया था। आशंका है कि बीमारी या पढ़ाई के तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया ।
आजाद नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । प्राची के पिता चाय-नाश्ते की होटल संचालित करते हैं। प्राची का एक भाई और एक बहन है। पुलिस के मुताबिक, कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले की जांच जारी है।
