
महिला सशक्तिकरण और अधिकारों पर हुई सार्थक चर्चा
इंदौर। मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष श्रीमती रेखा यादव से इंदौर में एक आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण भेंट हुई। इस दौरान * करणी सेना अनुराग प्रताप सिंह राघव टिम की करणी सेना की संभाग अध्यक्ष डॉ. नम्रता सिंह* ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।भेंट के दौरान महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सरोकारों तथा महिलाओं के अधिकार एवं कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक और सकारात्मक चर्चा की गई।डॉ. नम्रता सिंह ने कहा, “रेखा यादव जी का सरल, सहज एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व अत्यंत प्रभावशाली है। यह आत्मीय मुलाकात मेरे लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा लेकर आई है। साथ ही समाजहित में कार्य करने के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने वाली रही।”इस मुलाकात को महिला उत्थान और सामाजिक कार्यों को नई दिशा देने वाला बताया गया।
